निकायों को आय के साधन बढ़ाने होंगे- प्रमुख सचिव श्री दुबे

नगरीयनिकायों को आय के साधन बढ़ाने होंगे। संपत्ति कर, जल कर सहित अन्य करों की नियमित वसूली करें। प्रमुख सचिव नगरीय प्रशासन और विकास श्री संजय दुबे ने अटल बिहारी वाजपेयी सुशासन एवं नीति विश्लेषण संस्थान में मुख्य नगरपालिका अधिकारियों केा आधारभूत एवं व्यावसायिक प्रशिक्षण कार्यक्रम में यह बात कही।


प्रमुख सचिव श्री दुबे ने कहा कि कोई भी अधिकारी-कर्मचारी आदर्श परिस्थिति में काम नहीं करता। उन्होंने कहा कि जो परिस्थितियाँ हैं, उसी में बेहतर परिणाम देने की चुनौती है। श्री दुबे ने कहा कि जब आप जन-प्रतिनिधि को यह कहें कि यह कार्य नहीं हो सकता है, तो साथ में यह भी बताएं कि इसके स्थान पर क्या हो सकता है।